स्वामी सत्यानन्द जी महाराज के गुरू

पुraini Dham
0

गुरु महाराज के चरणों में प्रार्थना करते हुए प्रदीप बजाज ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं, जो गुरु महाराज के चरणों में स्थान मिला। गुरु महाराज ने अपना पूरा जीवन दीन दुखियों की सेवा व उनके उद्धार में लगा दिया। गुरु महाराज के जन्मदिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि जिस पतित पावन राम नाम का सहारा लिया है, अंतिम श्वास तक पावन नाम की कमाई करते रहना है। गुरु चरणों के साथ सच्चे मन के साथ जुड़े रहना है।उन्होंने कहा कि गुरु महाराज का आदेश था कि निष्काम सेवा का कोई भी अवसर हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। जिस प्रकार से कोरोना का भय चारों ओर व्याप्त है, ऐसे में हमें सचेत और सजग रह कर खुद की रक्षा करनी है और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। जो भी बन पड़े समाज और शहर के लिए सेवा कार्य अवश्य करना है। प्रशासन के अगले आदेश आने तक आश्रम पूरी तरह से बंद रहेगा। तब तक अपने घर पर रहकर ही परमेश्वर के नाम का सिमरन करना है।
 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)